RECENT POSTS

अवैध रूप से बिक्री करने के लिए भारी मात्रा में शराब मंगाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Picture of Harun Raza

Harun Raza

अवैध रूप से बिक्री करने के लिए भारी मात्रा में शराब मंगाने वाले आरोपी भाजपा युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष के बेटे को किया गया गिरफ्तार
आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार 02 आरोपी एवं अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन से सांठ-गांठ कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए मंगवाया गया था शराब
अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान से भारी मात्रा में स्कूटी के माध्यम से शराब लाते हुए 02 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
आरोपियों से ₹41,400 रुपए कीमत मूल्य का 414 पाव देसी मसाला एवं एक स्कूटी किया गया था जप्त
मामले में पूर्व में दो आरोपियों के अतिरिक्त अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन को भी किया गया है गिरफ्तार
मामले में आरोपियों से गहन पूछताछ एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा को किया गया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा END to END विवेचना कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से शराब देने वाले, उस शराब का परिवहन करने वाले तथा उसे बिक्री करने के लिए मंगवाने वाले आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार

दिनांक 07.12.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ग्राम अर्जुनी रोड में घेराबंदी कर स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 02 आरोपियों पंकज डहरिया एवं आशीष धृतलहरे को गिरफ्तार कर आरोपी शराब कोचियों से ₹41,400 कीमत मूल्य का 414 पाव देशी मसाला शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी क्र. CG04 NT2697 जप्त किया गया था। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 772/2025 धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। विवेचना क्रम में आरोपियों को ग्राम अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान से अवैध रूप से लाभ कमाने के उद्देश्य से शराब देने वाले सेल्समैन खोगेश्वर प्रसाद साहू को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मामले में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों से विस्तृत एवं गहन पूछताछ कर, भारी मात्रा में शराब मांगने वाले आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाया गया जिसमें पता चला कि पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपियों द्वारा ग्राम अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन खोगेश्वर प्रसाद साहू से सांठगांठ कर उक्त शराब को लेकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा के मंगाने पर भाटापारा शहर लाया लाया जा रहा था। कि प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अवैध रूप से बिक्री करने के लिए अर्जुनी कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन खोगेश्वर प्रसाद साहू से शराब प्राप्त कर, उसे पूर्व में गिरफ्तार दोनों आरोपी आशीष धृतलहरे एवं पंकज डहरिया के माध्यम से, भाटापारा अपने पास मंगाना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में पुलिस द्वारा END to END विवेचना एवं जांच कार्यवाही करते हुए शराब दुकान से अवैध रूप से शराब देने वाले, उस शराब को स्कूटी वाहन के माध्यम से भाटापारा शहर की ओर परिवहन करने वाले तथा उसे बिक्री करने के लिए भाटापारा मंगवाने वाले आरोपियों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 12.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समाज प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- कृष्णकांत उर्फ कान्हा मिश्रा पिता सुरेश मिश्रा पूर्व भाजपा अध्यक्ष युवा मोर्चा भाटापारा, उम्र 24 साल निवासी गुरु नानक वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group