● यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्यवाही के लिए किया गया हेल्पलाइन नंबर 94792 26641 जारी
● यातायात उल्लंघन करते पाए जाने पर किसी भी वाहन का फोटो/वीडियो बनाकर त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं, काल या वाट्सएप
● हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त फोटो/वीडियो के आधार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक पर की जाएगी त्वरित कार्यवाही
● सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था में आमजन भी करें सहयोग, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की जानकारी, हेल्पलाइन नंबर पर करें प्रेषित
पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सतत् कार्यवाही करने हेतु एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के इस अभियान में आमजनों को भी जोड़ने एवं उनकी सहभागिता लाने हेतु त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन नंबर 94792 26641 जारी किया गया है। त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन का फोटो/वीडियो काल या वाट्सएप के माध्यम से प्रेषित किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त वीडियो एवं फोटो के आधार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित वाहन चालान के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता लाना, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करना एवं जिले में सुगम तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था संपादित करना है।

Users Today : 2
Total Users : 32214
Views Today : 2
Total views : 46111