रायपुर–राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान जी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आगामी 24 अगस्त 2026, दिन सोमवार समय 12 बजे को दुर्गा कैफे पचपेड़ी नाका रायपुर में प्रांतीय बैठक आयोजित करने का आह्वान किया है।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्री मोहम्मद फैज खान जी का रायपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना एवं छात्र एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद फैज खान जी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आगामी 24 अगस्त 2026, दिन सोमवार समय 12 बजे को दुर्गा कैफे पचपेड़ी नाका रायपुर में प्रांतीय बैठक आयोजित करने का आह्वान किया है।
इस प्रांतीय बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी जिला संयोजक एवं प्रत्येक जिले की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जिला स्तर पर संगठन विस्तार, छात्र एवं युवा कार्यों तथा आगामी कार्ययोजना पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
सभी जिला संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह है कि वे निर्धारित तिथि को रायपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
Users Today : 31
Total Users : 34612
Views Today : 52
Total views : 49411