RECENT POSTS

युवाओं ने संभाली वार्ड की सुरक्षा की कमान

Picture of Harun Raza

Harun Raza

भाटापारा –[22,9,2026] — शहर के संत रविदास वार्ड में इन दिनों अवैध शराब के कारोबार और असामाजिक तत्वों के हुड़दंग से परेशान होकर वार्ड के युवाओं ने एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल की है। आए दिन होने वाली उठापटक और शांति भंग होने की घटनाओं से तंग आकर युवाओं ने खुद ही मैदान संभाल लिया है और इस दूषित माहौल के खिलाफ ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया है।

अवैध गतिविधियों पर लगाम: वार्ड के युवाओं ने मिलकर एक टीम बनाई है जो रात के समय संदिग्ध गतिविधियों और अवैध शराब की अवैध बिक्री पर पैनी नजर रख रही है।

सामुदायिक बैठक: इस संबंध में वार्ड के गणमान्य नागरिकों और युवाओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्ड की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील!

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group