RECENT POSTS

मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री और हुड़दंग से त्रस्त वार्ड वासियों ने पुलिस प्रशासन को सौंपा आवेदन–सख्त कार्रवाई की मांग

Picture of Harun Raza

Harun Raza

भाटापारा– शहर संत रविदास वार्ड मे अवैध शराब धड़ल्ले से हो रही बिक्री और असामाजिक तत्वों द्वारा मचाए जा रहे हुड़दंग के कारण  आम आदमी परेशान हो गया है।

स्थिति से परेशान होकर वार्ड के समस्त नागरिकों ने एकजुट होकर संबंधित थाने और प्रशासन को एक लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमे सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

वार्डवासियों ने आवेदन में बताया कि मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसके चलते आए दिन शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। शराबी खुलेआम रास्तों पर हुड़दंग मचाते हैं, जिससे महिलाओं, युवतियों और स्कूली बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार विरोध करने पर ये असामाजिक तत्व मारपीट और गाली-गलौज पर उतारू हो जाते हैं

इस दौरान आवेदन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि एवं वार्डवासी’ पुरुष उपस्थित रहे।

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group