मुंगेली, 12 अगस्त 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कार्य में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत पथरिया के आवास मित्र श्री मनीष कुमार डहरिया को सेवा से मुक्त कर दिया है। ग्राम पंचायत दौना के आवास मित्र श्री डहरिया को ग्राम पंचायत दरूवनकापा एवं नगपुरा के लिए आवास मित्र के रूप में नियुक्त किया गया था। जारी आदेश के अनुसार कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर पहले भी कई बार उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है, नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर श्री डहरिया को आवास मित्र मानव संसाधन के कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़
तीज महोत्सव मनाया गया
|
चार मामलों में कार्रवाई की मांग पर थाने में डटे-भाटापारा विधायक
|
बीजेपी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा तेज
|
5.61 करोड़ की सौगात: भूमिपूजन में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा नेता शिवरतन हुए शामिल
|
स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण का खेल–भाजपा ने जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष को पद से हटाया
|
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच – छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ प्रांतीय बैठक हेतु महत्वपूर्ण सूचना एवं आमंत्रण
|