
● जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा धारदार चाकू, छुरी एवं अन्य हथियार अपने पास रखने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया विशेष अभियान
● आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों में चाकू दिखा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर किया जा रहा था भयभीत
● आरोपियों द्वारा धारदार चाकू एवं हथियारों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में भी अपना फोटो किया गया था अपलोड
दिनांक 22.08.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिले के भाटापारा शहर एवं भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्रों में अलग-अलग आरोपी अपने पास धारदार हथियार चाकू, छुरी आदि रखे हुए है। साथ ही इन आरोपियों ने धारदार चाकू के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी अपना फोटो भी अपलोड किया हुआ है। इसके साथ ही कुछ आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों में चाकू दिखाकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर भयभीत भी किया जा रहा था। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल नेतृत्व में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए, आरोपियों के मिलने के हर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा धारदार चाकू, छुरी आदि हथियार अपने पास रखने एवं उसके साथ फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपलोड करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम
- ओमप्रकाश साहू उम्र 19 साल निवासी के.के. वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
- टाकेश सेन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम देवरी थाना भाटापारा ग्रामीण
- निलेश वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया घाट थाना भाटापारा ग्रामीण
- तीजू वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया घाट थाना भाटापारा ग्रामीण
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112