RECENT POSTS

जिले में 5 महतारी सदन की मिली स्वीकृति,25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन

Picture of Narayan Sahu

Narayan Sahu

 

5 महतारी सदन हेतु 1 करोड़ 50 लाख रुपये जारी

बलौदाबाजार, 22अगस्त, 2025- प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयास से 166 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है जिसमें 5 बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के शामिल है।
प्रति महतारी सदन की लागत राशि 30 लाख की मान से जिले में 5 महतारी सदन निर्माण हेतु एक करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गयी है। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे। प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 5 विकासखंडों की 5 पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम सरखोर, कसडोल के ग्राम गिरौद, भाटापारा के ग्राम केसला, पलारी के ग्राम वटगन एवं सिमगा के ग्राम कामता शामिल हैं।

Narayan Sahu

EDITOR IN CHIEF

Home
Login
Join group