
● तीनों आरोपी रिश्ते में है सगे भाई, जिनके द्वारा लाठी डंडा एवं राड से किया गया मारपीट
● पुराने वाद विवाद की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मारपीट कर प्रार्थी को पहुंचाया गया गंभीर चोंट
दिनांक 23.08.2025 को प्रार्थी आशीष भारती उर्फ गरीब भारती निवासी मिशन परसाभदेर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह प्रतिदिन की भांति ई रिक्शा से मिशन परसाभदेर जा रहा था। कि ग्राम के शहीद चौक पुलिया के पास आरोपी लकेश्वर टंडन द्वारा उसे हाथ देकर रोका गया, प्रार्थी ने गाड़ी नहीं रोका। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा अपनी ई-रिक्शा को घर के पास खड़ी कर शहीद स्मारक चौक के पास गया एवं लकेश्वर टंडन से पूछा की गाड़ी क्यों रुकवा रहे थे। तब आरोपी द्वारा अपने दोनों भाई के साथ मिलकर प्रार्थी को पुरानी बात को लेकर अश्लील गाली गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए, लाठी एवं लोहे की राड से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया गया।
कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 818/2025 धारा 296,351(2),118(1),3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पुरानी वाद विवाद की बात को लेकर प्रार्थी के साथ लाठी एवं राड से जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर उसे गंभीर चोंट पहुंचना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
- लकेश्वर टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली
- परदेसी टंडन उम्र 46 वर्ष निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली
- पदुम टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी मिशन परसाभदेर थाना सिटी कोतवाली
Users Today : 3
Total Users : 32215
Views Today : 3
Total views : 46112