
जिला ब्यूरो चीफ हारून रजा की रिपोर्ट
भाटापारा–पोहा उत्पादन के क्षेत्र में भाटापारा छत्तीसगढ़ का पोहा हब माना जाता है जहां से पूरे देश में पोहा सप्लाई किया जाता है .l
आज दोपहर 1:00 बजे से 5 बजे तक स्थानीय पोहा भवन भाटापारा में पोहा मिल एसोसिएशन अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग जारी है,अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में एक ओर पूर्व अध्यक्ष रंजीत दवानी तो दूसरी ओर अमर छाबड़िया चुनावी मैदान में आमने-सामने है।। जिस तरह से दोनों पक्षों के समर्थक अपने प्रत्याशी को जिताने में लगे हुए हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि परिणाम आने के पूर्व तक चुनाव कश्मकश से भरा रहेगा समर्थकों द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे हैं कुछ घंटे में परिणाम सामने आ जाएगा और पोहा मिल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी कुछ घंटे के बाद एक्सपोज न्यूज़ द्वारा पोहा मिल अध्यक्ष चुनाव के परिणाम आपको बताए जाएंगे ।।