
● भाटापारा शहर में गुप्ता स्वीट्स के संचालक सुनील गुप्ता के ऊपर हमला करने वाले फरार आरोपी अरूण वर्मा को किया गया गिरफ्तार
● आरोपी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक गुप्ता के साथ मिलकर रात्रि के समय मारपीट कर, गंभीर चोट पहुंचाते हुए ₹5000 लूट कर हो गया था फरार
प्रार्थी सुनील गुप्ता उम्र 55 साल निवासी सदर वार्ड भाटापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसका हटरी बाजार भाटापारा में गुप्ता स्वीट्स की दुकान है। कि दिनांक 23.10.2025 को रात्रि करीबन 09:40 बजे वह अपनी दुकान को बंद कर रहा था, तभी इसी समय आरोपी विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल एवं अरूण वर्मा प्रार्थी के पास पैदल आये एवं आरोपियों द्वारा प्रार्थी को अश्लील गाली गलौज कर उसके चेहरे पर वार किया गया, जिससे प्रार्थी के चश्मे का कांच टूट गया और नाक के पास चोंटे आई। फिर आरोपियों द्वारा प्रार्थी की कमीज के जेब में हाथ डालकर उसे फाड़ दिया तथा उसमें रखे ₹5000 को लूट लिया गया। प्रार्थी द्वारा बीच बचाव करने के लिए आवाज लगाया गया, जिससे आसपास के व्यवसायी एवं अन्य लोग वहां पर आए, जिससे दोनों आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 586/2025 धारा 309(6), 296 बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
पूर्व में पुलिस द्वारा प्रकरण में एक विवेक गुप्ता उर्फ़ गोपाल आरोपी गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ करने पर पाया गया कि विवेक गुप्ता से शादी का प्रस्ताव रद्द कर दिये जाने से नाराज होकर दोनों आरोपी विवेक गुप्ता एवं अरुण वर्मा द्वारा घटना दिनांक को दुकान बंद करते समय आहत सुनील गुप्ता के ऊपर मारपीट कर उसे गंभीर चोंट पहुंचाते हुए, प्रार्थी के पास रखे ₹5000 को लूट लिया गया तथा घटना के पश्चात दोनों आरोपी फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी अरुण वर्मा का सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी घटना कारित करने पश्चात फरार हो गए थे, जिनके छिपने के संभावित ठिकाने का पता करने के साथ ही तकनीकी विशेषण के आधार पर भी आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, कि इसी बीच प्रकरण के आरोपी अरूण वर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विवेक गुप्ता के साथ मिलकर आहत सुनील गुप्ता के ऊपर हमला करना एवं उसके साथ लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 28.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- अरुण वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी कल्याणपुरा शिरडी हाल निवासी इच्छावर थाना इच्छावर जिला सीहोर मध्य प्रदेश
Users Today : 0
Total Users : 32212
Views Today :
Total views : 46109